People Powers 24×7

Follow Us:

Traffic Tail SEO services

Lok Sabha Election: इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, करीबियों को दिया संदेश, जल्द होगी घोषणा

Lok Sabha Election कन्नौज संसदीय सीट से एक बार फिर सपा और भाजपा के बीच मुकाबला होगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां से चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। पार्टी के करीबियों से फोन पर वार्ता कर उन्होंने स्वयं मैदान में उतरने की बात कही है। इसके साथ ही सपा नेताओं ने क्षेत्र में निकल कर चुनावी अभियान तेज कर दिया है।

कन्नौज संसदीय सीट से एक बार फिर सपा और भाजपा के बीच मुकाबला होगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां से चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। पार्टी के करीबियों से फोन पर वार्ता कर उन्होंने स्वयं मैदान में उतरने की बात कही है। इसके साथ ही सपा नेताओं ने क्षेत्र में निकल कर चुनावी अभियान तेज कर दिया है।

कन्नौज संसदीय सीट पर वर्ष 1998 से लेकर 2014 तक सपा का कब्जा रहा। 2019 में भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को पराजित कर सपा के किले को ध्वस्त कर दिया था। भाजपा ने इस बार भी सुब्रत पाठक को प्रत्याशी बनाया है।

10 मार्च तक हो सकती है घोषणा

भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के करीबियों से फोन पर बात कर चुनाव लड़ने की सहमति जताई। 10 मार्च तक वह इसकी घोषणा करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। यह सपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को कहा है कि भाजपा को किसानों के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है। भाजपा सिर्फ सत्ता पर काबिज होने के लिए षडयंत्र और साजिशें करती है।

बेमौसम वर्षा से प्रदेश का किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार चुनावी हेराफेरी और चुनावी गणित बैठाने में दिल्ली-लखनऊ एक करने में लगी है। अखिलेश ने कहा कि वर्षा और ओलावृष्टि से गेहूं, चना, सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

टमाटर, आलू, शिमला मिर्च, बींस, गोभी, बैगन की फसल भी प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने विस चुनाव में अपने संकल्प पत्र में किसानों से संबंधित जो वायदे किए थे, उसमें एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *